
जयपुर। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने गुजरात के कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा के बयानों की पोल खोल ही दी। पटेल ने एक इंटरव्यू में कहा कि रघु शर्मा पार्टी की बैठक में कहा करते थे गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस 10- 15 सीटें जीत जाए तो भी बड़ी बात है। गहलोत और पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को खत्म कर दिया। हार्दिक बोले जब भी गहलोत साहब की उनके सामने बात करते थे ,तो बस शुरु हो जाते थे, वे गहलोत की बुराई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। पायलट की भी बुराई करते थे। रघु शर्मा अपने आपको गहलोत से भी बड़े नेता मानते थे। वहीं पायलट को बच्चा समझते थे। उनका खुद का स्टैंड कभी साफ नहीं रहा। वे यहां तक बोलते थे पायलट भी पार्टी छोड़कर चले जाएं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उनके खुद के प्रभारी बनने के बाद गुजरात में कई नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए। लेकिन उन्होंने कभी रोकने का काम नहीं किया।
गुजरात में गुटबाजी के लिए रघु शर्मा को बताया जिम्मेदार
पटेल ने इंटरव्यू में गुजरात कांग्रेस में गुटबाजी के लिए रघु शर्मा जिम्मेदार है। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद कई नेता पार्टी छोड़कर चले गए। लेकिन वे हमेशा इसकी परवाह नहीं करते है। उनका मकसद गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनाना नहीं है ब्लकि पिछली बार की तरह 70 – 75 सीटें जीतना ही जिससे वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बराबरी कर सके। वे हमेशा गुटबाजी को बढ़ावा देते रहे। जिससे उनकी वक्त बनी रहे। उन्होंने कभी भी समन्वय करने की कोशिश नहीं की। रघु शर्मा हमेशा घमंड में ही चूर रहे। उन्होंने गुजरात में कांग्रेस को जोड़ने या बढ़ाने के लिए काम नहीं किया।

रघु का पलटवार
हार्दिक पटेल के आरोपों का खंडन करते हुए रघु शर्मा बोले पार्टी छोड़ने के बाद कोई कुछ भी बोले इससे फर्क नहीं पड़ता। हार्दिक पटेल मेरा बॅास नहीं था जो मैं उससे सब बातें बताता। पार्टी छोड़ने के बाद मूंह छिपाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहा है। रघु शर्मा बोले उसकी अश्लील सीढ़ी के लिए भी क्या रघु शर्मा दोषी है। उसके आरोपों में कोई दम नहीं है। वो मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है।







































