युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

0
121
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर: गहलोत के पीएसओ की गिरफ्तारी पर शेखावत का बयान – “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”

दयाल सिंह।
जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) सब-इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

शेखावत ने कहा, “हमें यह देखना चाहिए कि एक अपराधी गिरफ्तार हुआ है। अब यह जांच का विषय है कि उसके तार कहां-कहां तक जुड़े थे। जिसने भी पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

इससे एक दिन पहले, शेखावत ने सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत और उनके पीएसओ राजकुमार यादव की फोटो साझा करते हुए लिखा था कि “जहां प्रोटेक्शन था, वहीं से लीक हुआ।”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here