विश्वकर्मा पूजा दिवस पर भक्ति और उल्लास, मजदूर संघ ने निकाली शोभायात्रा

0
137
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के विश्वकर्मा मंदिर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश जांगिड़ ने बताया कि इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया। भोग अर्पित कर आरती उतारी गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रमेश जांगिड़, कैलाश जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, राकेश जांगिड़, किशन जांगिड़, मंदिर पुजारी नारायण गौतम, दिमांशु जांगिड़, पीयूष जांगिड़, जतिन जांगिड़, संतोष जांगिड़, सुमित्रा जांगिड़, शांति देवी जांगिड़ सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।  

मजदूर संघ की शोभायात्रा

इधर, भारतीय मजदूर संघ तहसील उनियारा द्वारा विश्वकर्मा पूजा दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बस स्टैंड शिव मंदिर से शुरू होकर सरदार सर्किल, ककोड गेट, न्यू मार्केट, सदर बाजार, कटलागेट होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। यहां भगवान की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया।

यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय मजदूर संघ की झंडी और दुपट्टा धारण कर अपनी आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर राजस्थान विद्युत सेवा निमित्त कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बलभद्र सिंह, तहसील प्रभारी लालचंद सैनी, रामद्वारा उनियारा के महंत अमृत लाल जी महाराज, मदन आकड, तहसील अध्यक्ष भवानी शंकर कुमावत, सत्यनारायण कुमावत, सीताराम कुशवाहा, दीनदयाल सैनी, सत्यनारायण बेरवा, श्योराज कीर सहित बड़ी संख्या में मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here