विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: नितिन मेहरा, अजमेर

 

अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित कृष्णा नगर रेगरान मोहल्ला में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप अजमेर के प्रत्येक क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

देवनानी ने कहा कि अजमेर को एक श्रेष्ठ, सुंदर और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों के सृजन, युवाओं के लिए रोजगार के साधनों के विकास, सड़कों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि शहर के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आए और अजमेर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका सतत प्रयास है कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।

पेयजल के लिए तीन रिजर्वायर, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, गैस आधारित जीएसएस, लेपर्ड सफारी पार्क, आईटी पार्क, साइंस पार्क, मल्टीपर्पज स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर, गांधी भवन बहुमंजिला लाइब्रेरी, नगर वन तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े कई कार्य अजमेर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here