लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में सीएसआर इकाईया अधिक से अधिक करे सहयोग, औद्योगिक संगठनो की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका- अति. जिला कलक्टर
भीलवाड़ा, (विनोद सेन) वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शनिवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु के निर्देशानुसार एडीएम (सिटी) प्रतिभा देवतिया की अध्यक्षता एवं सीईओ जिला परिषद एवं एसीईओं मेघा आनंद (प्रशिक्षु आई.ए.एस.) के सानिध्य में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीएसआर कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं आगन्तुको का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा 05 जून से 20 जून तक वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जल सरंक्षण हेतु गैप फडिंग के लिए सभी जिलॉ में सीएसआर कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत झील, कुण्डियॉ का निर्माण, नहरो की साफ-सफाई, पेड़-पौधारोपण का कार्य किया जायेगा। जल संरक्षण जन अभियान के बारे में अधीक्षण अभियंता, वाटरशेड ने पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी को अभियान के तहत होने वाले कार्य के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्या कर समझाया तथा अधीक्षण अभियंता, मनरेगा द्वारा अभियान में मनरेगा के माध्यम से किए जा रहे कार्य व उनके महत्व के संबंध में पी.पी.टी. के माध्यम से सभी को अवगत कराया। वन विभाग से एसीएफ मुन्नी चौधरी द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं जीओ टैग करने का आह्वान किया। सभी विभागों को इसके लिए पौधे लगाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर दिये गये है।













































