तृतीय सुपरफास्ट कावड़ यात्रा 14 जुलाई को, पोस्टर विमोचन हुआ

0
361
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— राधे राधे मंडल द्वारा आयोजन

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। कस्बे में राधे राधे मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा तृतीय सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा 14 जुलाई को निकाली जाएगी। ये यात्रा मालेश्वर धाम महारकलां गांव, चौमूं से सुबह कावड़ लेकर दौड़ते हुए मात्र तीन घंटे में वापस रेनवाल पहुंचकर मस्त महादेव मंदिर में भगवान शिव को कावड़ चढ़ाएंगे। इस संदर्भ में मंगलवार को कावड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन रेनवाल क्लब के अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा, प्रिंस तिवारी, भीवाराम डोडवाडिया, धर्मेंद्र सिंह शेखावत ने किया।
राधे राधे मंडल के गोविंद सरोज ने बताया कि तृतीय सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा 14 जुलाई सोमवार को सुबह मालेश्वर धाम से 6:15 रवाना होगी। इसमें करीब 40 से 50 कावड़िया दौड़ते हुए करीब 65 किलोमीटर की दूरी मात्र 3 घंटे में तय कर सुबह 9:15 बजे रेनवाल पहुंचेंगे।यहां मस्त महादेव मंदिर पहुंचकर कावड़ के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे
पोस्टर विमोचन के दौरान खुदरा व्यापार संघ अध्यक्ष रामगोपाल जोगीदास, पार्षद भागचंद सरोज, राजेंद्र खूंटेटा, दीपक दाधीच, राजेश सरोज, संतोष भातरा, देवेंद्र चौहान, राधे-राधे मंडल के अध्यक्ष लक्की सोनी, सूरज सिंह चौहान, गोविंद सरोज, कुलदीप बिडसर, लक्की टेलर, जितेंद्र शर्मा, चंदन सरोज, ऋषि दाधीच, विक्रम सिंह चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here