तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में सलेमपुरा–बाजुवाला रोड पर खिचियां मोड़ के पास आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी समारोह में जा रहे थे सभी सवार

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग गांव 4KPD रावला के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वाहन गांव 2KLM निवासी राम सिंह बाबरी का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और खिचियां मोड़ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण कि लोग खेतों में जा गिरे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोग झटके के साथ दूर खेतों में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here