लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा
सूथड़ा: श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सूथड़ा में मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना एवं संतु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक, अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। इसके पश्चात विभिन्न परिवारों द्वारा मूलनायक एवं पांडुशिला शांतिधारा संपन्न की गई।
कार्यक्रम में शास्त्री प्रिंस जैन (देवांश, फिरोजाबाद) द्वारा संगीतमय भक्ति के साथ विधान संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने अर्घ समर्पित कर भाग लिया।
विधान के पश्चात विधानकर्ता परिवार ललित कुमार, प्रशांत कुमार एवं हिमांशु कुमार (ककोड़) का प्रबंध समिति द्वारा माला, दुपट्टा और तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
सायं 7:30 बजे भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया और धार्मिक वातावरण में आनंद लिया।
इस अवसर पर नरेन्द्र जैन सहित अनेक जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।


















































