लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से जगन्नाथपुरी के लिए चलाई गई नई ट्रेन का शुभारंभ आज हुआ। दोपहर 2:10 बजे रवाना हुई इस ट्रेन का जब श्रीकरणपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ तो कस्बे के नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों ने इसका भव्य स्वागत किया और प्रसन्नता व्यक्त की।
नागरिकों ने किया स्वागत
इस अवसर पर रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेश गुप्ता, रेल संघर्ष समिति के संयोजक बलदेव सैन, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दुलीचंद मित्तल, पवन जांगिड़, नरेश मित्तल, अंकुर छाबड़ा, मनीष कान्टेवालिया, राजवीर बुडाकिया, जुगल यादव, ललित बंसल, राजेंद्र कुमार, प्रमोद यादव और जेला राम सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
चालक और परिचालक का हुआ सम्मान
नागरिकों ने ट्रेन के चालक और परिचालक का मुँह मीठा करवाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही एक-दूसरे को भी मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान भगवान जगन्नाथ धाम के जयकारों के बीच ट्रेन को रवाना किया गया।
श्रद्धालुओं को मिला सीधा जुड़ाव
नागरिकों ने श्रीगंगानगर से जगन्नाथपुरी तक सीधा रेल संपर्क स्थापित होने पर खुशी जताई। इस ट्रेन के शुरू होने से श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले के श्रद्धालु अब आसानी से भगवान जगन्नाथपुरी धाम की यात्रा कर सकेंगे।
केंद्रीय नेताओं के प्रति आभार
नागरिकों ने इस ट्रेन की सौगात देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया।
