लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर बीते शनिवार रात को हिंदू युवा संगठन द्वारा उनियारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का आकर्षण
इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सजीव भगवान श्रीकृष्ण का बाल रूप रहा। वासुदेव बने एक युवा ने श्रीकृष्ण को ठोपले में बैठाकर अपने सिर पर धारण कर चलकर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
जयकारों से गूंजा शहर
शोभायात्रा की शुरुआत मुख्य बाजार स्थित श्रीराम रघुनाथ जी मंदिर से हुई। बड़ी संख्या में युवा डीजे पर बजते भजनों की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान की जय-जयकार करते चल रहे थे।
यह शोभायात्रा कटला गेट, गढ़ रोड होते हुए श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची। वहां से शोभायात्रा छाबड़ा मोहल्ला, जोशी मोहल्ला होकर बाईजी के मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने आरती उतारी।
समापन और पुष्पवर्षा
अंत में शोभायात्रा रामद्वारा पर पहुंचकर विसर्जित हुई।
कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
सुरक्षा व्यवस्था
भव्य आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुदृढ़ प्रबंध किए गए।
