Home latest पं. आलोक भट्ट की पुस्तक मीठी बातें, रीती राते का जयपुर में...

पं. आलोक भट्ट की पुस्तक मीठी बातें, रीती राते का जयपुर में विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, । संगीतज्ञ पंडित आलोक भट्ट की पुस्तक मीठी बातें, रीती रातें का विमोचन आज जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी सभागार में हुआ।

प्रतिष्ठित हस्तियों ने किया लोकार्पण

इस अवसर पर पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड विजेता पं. विश्व मोहन भट्ट, साहित्यकार व गीतकार शायद लोकेश कुमार सिंह साहिल, समाजसेवी प्रभाकर गोस्वामी, भानु भारवी और बृजेश भट्ट ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।

गीतों की प्रस्तुतियों से हुआ माहौल संगीतमय

पुस्तक लोकार्पण समारोह में पं. आलोक भट्ट ने स्वयं पुस्तक में शामिल गीतों की त्वरित प्रस्तुति दी, जिससे श्रोतागण आनंदित हो उठे।

125 रचनाओं का संकलन

कल्पना संगीत विद्यालय समिति की प्राचार्य अंजू भट्ट ने जानकारी दी कि इस पुस्तक में पं. आलोक भट्ट की रचनाओं में से 60 भजन और 65 गीत संकलित किए गए हैं।

साहित्य और संगीत प्रेमियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में संगीत जगत की नामचीन हस्तियों के साथ-साथ साहित्यकार और बड़ी संख्या में रसिकजन मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version