डॉ. नरेंद्र मेहरा एडवोकेट को ‘भारत गौरव प्रेरणा सम्मान नेशनल अवार्ड’ 

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा | रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक

महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूनी के निदेशक एवं शिक्षाविद डॉ. नरेंद्र मेहरा एडवोकेट को ‘भारत गौरव प्रेरणा सम्मान नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को वैदिक ऋषि महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर सेवापृथ फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, मीडिया एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए डॉ. मेहरा को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

प्रो. ए. के. सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया और उनके सम्मान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

डॉ. नरेंद्र मेहरा के इस सम्मान को शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का माहौल है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here