शारदा बालिका निकेतन विद्यालय में कन्या भारती के चुनाव संपन्न

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) शहर के शारदा बालिका निकेतन विद्यालय में कन्या भारती के चुनाव ईवीएम मशीन के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुए। विद्यालय में छात्राओं के नेतृत्व एवं जिम्मेदारी भावना के विकास के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विद्या भारती योजना के तहत कन्या भारती का गठन किया जाता है।

निर्वाचन अधिकारी आचार्य प्रियंका पाठक ने बताया कि इस वर्ष चुनाव प्रक्रिया पहली बार मोबाइल में डाउनलोड की गई ईवीएम मशीन के माध्यम से करवाई गई, जिसमें कुल 319 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:

  • संरक्षक पद पर भावना सांखला ने 120 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।
  • अध्यक्ष पद पर बहन प्रियांशी राठौड़ ने 217 मतों के साथ जीत दर्ज की।
  • उपाध्यक्ष पद पर दक्षिता चौधरी ने 125 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की।
  • मंत्री पद पर बहन गुंजन राठौड़ ने 174 मतों के साथ जीत हासिल की।
  • सह मंत्री पद पर बहन प्रांजल गहलोत 155 मतों से विजयी रहीं।
  • कोषाध्यक्ष पद पर बहन अवनी रांकावत ने 226 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में आचार्य विमला सांखला, रमेश कंवर, सरोज चौधरी, शीतल कंवर, पुष्पा चौधरी, ममता गुर्जर, मीनाक्षी बंसल, प्रीति पुरोहित, सौरभ सांखला, ज्योति शर्मा एवं प्रीति सोनी का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here