Home latest शहीद के परिजनों से मिले केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़

शहीद के परिजनों से मिले केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— शहीद महेंद्र सिंह शेखावत के परिजनों से मिले उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री
— शहीद के परिजनों को बंधाया ढांढस

किशनगढ़ रेनवाल, ( नवीन कुमावत)। निकटवर्ती जुनस्या गांव के निवासी शहीद महेंद्र सिंह शेखावत के परिजनों से मंगलवार को केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आत्मीय रूप से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मुंबई में नेवी में मार्कोस कमांडो के पद पर कार्यरत महेंद्र सिंह शेखावत ड्यूटी के दौरान एक हादसे में शहीद हो गए थे। इसके बाद जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह भी उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना देने आए थे।मंगलवार को उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी शहीद महेंद्र सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने वीर शहीद की तस्वीर पे पुष्पांजलि करते हुए शहीद के पिता विजय सिंह और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर ढ़ाढस बंधाया। उन्होंने शहीद की दोनों पुत्रियों से भी मुलाकात की। शहीद महेंद्र सिंह जी के पिता विजय सिंह को सांत्वना देते हुए मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने बच्चियों से मिलकर उनकी कुशल-क्षेम भी पूछी। मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बच्चियों को पढ़ाई करने और किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर यथासंभव मदद का वादा किया। उन्होंने राजस्थान सरकार की ओर से भी सभी प्रकार से शहीद परिवार के साथ होने की बात कही है।
शहीद के पिता विजय सिंह ने मंत्री राज्यवर्धन सिंह को अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान राजस्थान सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ था। और इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने मंत्री राज्यवर्धन सिंह से मांग रखी कि शहीद महेंद्र सिंह शेखावत के नाम से गांव में एक खेल मैदान और स्कूल का नामकरण किया जाए।
उधर, मंत्री राठौड़ ने क्षेत्र के सावंत का बास में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह, रेनवाल में स्वर्गीय गायत्री देवी और स्वर्गीय ब्रह्मप्रकाश जी की शोक बैठक में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रेनवाल गौरीशंकर शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष फुलेरा आलोक तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुलेरा रतनजी राजोरा, राजपूत सभा के महामंत्री दौलत सिंह खंगारोत, नवोदयन रामकुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत,
एडवेकेट नरेंद्र वर्मा, जुगल किशोर शुक्ला, बलबीर सिंह, विष्णु जाखोटिया,सुरेश गुप्ता बधाल, शिवकुमार कुमावत,
बालकिशन शर्मा, सुरेश पुनिया, नवीन पारीक, गोपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version