लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
तीन दिन तक भोजन और विश्राम की रहेगी व्यवस्था, समाज लगातार 22वें वर्ष कर रहा सेवा कार्य
गौतम शर्मा, राजसमंद। चारभुजा मंदिर की पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए माहेश्वरी समाज की ओर से कुंवारिया स्कूल परिसर में तीन दिवसीय चारभुजा राम रसोड़े का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। राम रसोड़े में पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।
तीन दिन तक यात्रियों की सेवा
समाजसेवी गणेशलाल पोरवाल ने बताया कि राम रसोड़े में चित्तौड़, मेवाड़, मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों से चारभुजा की पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन दिनों तक भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने बताया कि माहेश्वरी समाज द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा का यह सिलसिला लगातार 22वें वर्ष जारी है। राम रसोड़े के माध्यम से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
समाज के सदस्य जुटे सेवा कार्य में
राम रसोड़े के शुभारंभ अवसर पर माहेश्वरी समाज के कई सदस्य मौजूद रहे। इनमें कैलाशचंद्र काबरा, गिरिराज मूंदड़ा, जगदीशचंद्र जागेटिया, राजेंद्र पोखरना, कैलाशचंद्र, बद्रीलाल, गणेशलाल पोरवाल, अर्जुनलाल जागेटिया, मथुरालाल, सतीश पोरवाल, अर्पित विजयवर्गीय, ललित जागेटिया, मुकेश मूंदड़ा और गोवर्धन दास वेषणव सहित समाज के अन्य सदस्य शामिल रहे।
माहेश्वरी समाज की ओर से आयोजित यह राम रसोड़ा पैदल चारभुजा यात्रियों के लिए सेवा और सहयोग का माध्यम बना हुआ है।
रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद