सेमारी में दुर्गा अष्टमी पर भव्य हवन यज्ञ और गरबा रास

0
77
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सेमारी/सलुम्बर (बीएल जोशी)

सेमारी। सलुम्बर जिले के सेमारी कस्बे में अम्बे माता मंदिर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर भक्तों ने हवन यज्ञ अनुष्ठान और गरबा रास का आयोजन श्रद्धा भाव के साथ किया।

हवन यज्ञ अनुष्ठान

नो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के तहत मंगलवार को मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने माता के दर्शन किए और यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। जयकारों की गूँज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

गरबा रास का भव्य आयोजन

अष्टमी के दिन माता जगदम्बे की मूर्ति पर विशेष श्रृंगार किया गया। पंडाल परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियां और आकर्षक लाइटिंग व दीपमालाएं सजाई गईं।

  • गरबा स्थल पर महाआरती के समय भक्तों ने बढ़-चढ़कर बोलियां लगाईं।

  • डीजे साउंड पर तेज ताल के साथ भक्त श्रद्धालु गरबा रास में झूमते नजर आए।

  • नन्ही-नन्ही बालिकाओं की कतारों में गरबा नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

  • हजारों युवक-युवतियां, महिलाएं और पुरुष देर रात तक भक्ति और आनंद के साथ गरबा खेलते रहे।

इस भव्य आयोजन ने नवरात्रि महोत्सव में भक्तों का उत्साह और भक्ति भाव दोनों ही चरम पर पहुँचाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here