Home education सरकार का लक्ष्य कोई बेटी शिक्षा से वंचित न रहे : जोराराम...

सरकार का लक्ष्य कोई बेटी शिक्षा से वंचित न रहे : जोराराम कुमावत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सरकार का लक्ष्य: कोई बेटी शिक्षा से वंचित न रहे, साइकिल वितरण से छात्राओं को किया प्रोत्साहित

जयपुर।
जोराराम कुमावत, पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री ने पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर-पाली में आयोजित कार्यक्रम में नौंवी कक्षा की 67 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की।

मंत्री कुमावत ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल यातायात साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की प्रतीक है। मंत्री ने बालिकाओं से आग्रह किया कि वे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, अपने सपनों को साकार करें और समाज में नई पहचान बनाएं।

उन्होंने ‘उम्मीद’ योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह बेटियों के सपनों को पंख देने का प्रयास है और आज दी जा रही साइकिलें उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरक कदम हैं। मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री कुमावत ने यह भी बताया कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग की पालनहार योजना, छात्रवृत्ति योजना, साइकिल योजना, गार्गी पुरस्कार और लाडो योजना जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, सांसद प्रतिनिधि अनोपसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल और बाबूलाल सुथार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version