लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में किया शामिल
केरलम। भजनलाल शर्मा शनिवार को केरलम विधानसभा चुनाव के तहत तिरुवनंतपुरम पहुंचे और भाजपा के चार प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान शामिल हुए प्रत्याशी थे:
- राजीव चन्द्रशेखर – नेमोम विधानसभा
- वी. मुरलीधरन – कझाक्कुट्टम विधानसभा
- पी.के. कृष्णदास – कट्टाकड़ा विधानसभा
- आर. श्रीलेखा – वट्टियोरकावु विधानसभा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केरलम की जनता इस बार भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर “विकसित भारत-विकसित केरलम” के संकल्प को साकार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी प्रत्याशी जनभावना के अनुरूप केरलम में सुशासन और विकास की मजबूत नींव स्थापित करेंगे और इस बार केरलम की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
मुख्यमंत्री ने तिरुवनंतपुरम के भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पी. परमेश्वरन की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने पद्मनाभस्वामी मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन कर आमजन की खुशहाली और मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री के तिरुवनंतपुरम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।