Home latest राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध: कुमावत

राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध: कुमावत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर/सुमेरपुर। जोराराम कुमावत, पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में 1757.21 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास और तीन विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल था।

मंत्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 1588 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार और उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने 131 लाख रुपये की राशि से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क और 38.21 लाख रुपये की राशि से गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

साथ ही उन्होंने सुमेरपुर नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल और राजगुरु सर्कल के सौंदर्यकरण और विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है और राज्य सरकार गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में गुलाब सिंह राजपुरोहित, पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष सुमेरपुर रविकांत, अनोपसिंह, विनोद पारिक, फूलाराम सुथार, दिनेश सिंह, मंगल सिंह राजगुरु, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित, प्रेम बरुत, पप्पू शर्मा, बांकली हड़मंत सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, सीआई सवाई सिंह और ईओ नरपत सिंह आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version