लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
हादसा
पीसांगन उपखंड क्षेत्र के मांगलियावास थाना अंतर्गत सराधना में शुक्रवार देर रात एक स्लीपर बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक समेत बस में सवार 4 से 5 यात्री घायल हो गए।
घायलों का उपचार
घायलों को तुरंत आपातकालीन वाहन 108 की मदद से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की सूचना पर एएसआई रामस्वरूप सोयल जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे।
-
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
-
थानाधिकारी रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि सराधना गांव से गुजरते हाइवे पर बने पुलिया के ऊपर यह हादसा हुआ।
-
ब्यावर से अजमेर जा रही स्लीपर बस को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी।
स्थिति
-
ट्रेलर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-
बस में सवार 4 से 5 यात्री भी चोटिल हुए हैं।
-
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












































