सड़क हादसे में सोनियाणा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

0
188
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद: 

गौतमशर्मा

राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के सोनियाणा गांव के दो युवक भेरूलाल गाडरी और ललित सालवी बाइक से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। 15 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे जोधपुर बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। दोनों युवक मजदूरी करते थे और गहरे मित्र थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। देर रात गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here