सहकारी बैंक कर्मियों का जिला सम्मेलन सम्पन्न

0
172
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। में ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिला सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता हरीश चंद्र मीणा ने की। मुख्य वक्ता सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने सहकारी बैंकों की आर्थिक मजबूती, पात्र प्रबंध निदेशक की नियुक्ति, टू-टीयर बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, व राज्य सरकार से ऋण माफी के बकाया 765 करोड़ तथा भरतपुर सीसीबी के 11.43 करोड़ रुपये शीघ्र भुगतान की मांग की। उन्होंने वेतन एरियर, पदोन्नति नीति, पारदर्शी स्थानांतरण व संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर भी आवाज उठाई। सम्मेलन में कर्मचारियों ने एकजुट होकर यूनियन के नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here