लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। में ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिला सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता हरीश चंद्र मीणा ने की। मुख्य वक्ता सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने सहकारी बैंकों की आर्थिक मजबूती, पात्र प्रबंध निदेशक की नियुक्ति, टू-टीयर बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, व राज्य सरकार से ऋण माफी के बकाया 765 करोड़ तथा भरतपुर सीसीबी के 11.43 करोड़ रुपये शीघ्र भुगतान की मांग की। 