Home latest महिलाओं को मूंग के किट बांटे

महिलाओं को मूंग के किट बांटे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डोडियाना में महिलाओं को मूंग के किट बांटे
पादूकलां। नागौर जिले के पंचायत समिति भेरूंदा के ग्राम पंचायत डोडियाना में कृषि विभाग की ओर से डोडियाना पंचायत क्षेत्र की 150 मिनिकिट कृषक महिलाओं को मूंग के चार किलो बीज के निशुल्क किट बांटे। किटों का वितरण किसान सेवा केंद्र डोडियाना में कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश फड़ौदा ने किया।

ये किट एससी, एसटी, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग की कृषक महिलाओं को सर्वे करके दिए गए है। कृषि पर्यवेक्षक ओम प्रकाश फडौदा ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उपचारित मूंग के बीज के किट क्षेत्र में मूंग का बेहतर उत्पादन करने को लेकर दिए गए हैं।इस दौरान सरपंच रेखाराम माट, ग्राम विकास अधिकारी ईश्वर शर्मा कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश फडौदा , गिरधारी लाल प्रजापति,मेनादेवी,गोटकी देवी, तुलछादेवी, बाजु देवी,सीतादेवी, कमला,विमला, सुमन, कांता,सुंदर देवी, दुर्गा,रमता, सहित महिला कृषक मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version