लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
18 से 20 अक्टूबर तक हरिशेवा धाम गार्डन में होगा तीन दिवसीय आयोजन, गरबा-डांडिया के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
भीलवाड़ा। सत्यनारायण सेन गुरला।
सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से सेन समाज के लिए आयोजित होने वाले गरबा नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य विमोचन जय मां कामाख्या के जयकारों के बीच किया गया। विमोचन कार्यक्रम महंत श्री मोहन शरण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।
आयोजकों के अनुसार आगामी 18, 19 एवं 20 अक्टूबर 2026 को भीलवाड़ा स्थित हरिशेवा धाम गार्डन में तीन दिवसीय गरबा नवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन में गरबा, डांडिया सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
समाज की संस्कृति और एकता को बढ़ावा देने का प्रयास
सेन सेवा संस्थान के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। आयोजन में सेन समाज के परिवारों के लिए उत्सवपूर्ण माहौल तैयार किया जाएगा, जिसमें बच्चे, युवा और परिवारजन सामूहिक रूप से भाग ले सकेंगे।
आयोजक रामप्रसाद सेन ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन समाज के परिवारों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करेगा।
वहीं आयोजक आकाश सेन ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने सेन समाज के साथ भीलवाड़ा शहरवासियों से भी सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया।
विमोचन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
गरबा नवरात्रि महोत्सव के विमोचन कार्यक्रम में सुरेश सेन तंवर, रमेश सेन सौगात, रामप्रसाद सेन आमेसर, जसराज सेन, आकाश सेन सांगानेर, बलवंत सेन शाहपुरा, विशाल सेन V2, कमलेश सेन हाथीपुरा, अनिल सेन, पवन सेन धोली, संजय सेन धुंवाला, महेंद्र सेन सगरेव, हर्षित सेन, कमल सेन, मुकेश सेन किडीमल, कमलेश सेन जूनावास, गोविंद सेन जूनावास, ललित सेन, सोनू सेन, सुनील सेन, दीपक सेन सगरेव, शिवराज सेन धनेत एवं सुनील सेन माल का खेड़ा सहित संस्थान की कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संस्थान की ओर से सेन समाज एवं भीलवाड़ा शहरवासियों से सपरिवार गरबा नवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।