लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे के खातोली गेट स्थित बाई जी मंदिर प्रांगण में सोमवार रात 8 बजे राधे गोविंद मित्र मंडल के तत्वावधान में रंग रंगीला फागोत्सव श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देई से आए सुनील गौतम, योगेंद्र सोनी, सोनी ब्रदर्स तथा उनियारा के राहुल गौतम ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने “आज ब्रज में होली रे रसिया”, “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है”, “करुणामयी कृपामयी मेरी दयामयी राधे”, “सियाराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में”, “होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा” एवं “बरसाने की छोरी राधा गौरी” सहित अनेक भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
फागोत्सव के दौरान रंग-गुलाल से होली खेली गई। मंदिर प्रांगण में आकर्षक दरबार सजाया गया तथा खाटू श्याम एवं सांवरिया सेठ की सुंदर झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में शंकरलाल ठाडा (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष), नमोनारायण गौतम (पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष), भाजपा नेता एवं समाजसेवी पिंटू कुमार साहू, महावीर पांचाल एवं निशा बाई सनातनी का मंडल सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर रिंकू सिंह, शालू पांचाल, वीरेंद्र सिंह, रविराज सिंह, अक्षय सिंह, कर्तव्य सिंह, हितेश ठाडा, हिम्मत सिंह, प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्ति और रंगों से सराबोर यह फागोत्सव देर रात तक उत्साहपूर्वक चलता रहा।

















































