राज्य सरकार गुड गवर्नेंस उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित-गुर्जर

0
246
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उनियारा।  क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा है कि राज्य सरकार न केवल संवेदनशील है बल्कि आम जन को गुड गवर्नेंस उपलब्ध कराने के लिए भी सतत प्रयास शील है, जिससे लोगों को राहत मिल सके । उन्होंने पंचायत समिति उनियारा मुख्यालय अलीगढ़ के अटल सेवा केंद्र में राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर टोंक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत गुरुवार को आयोजित विशेष अटल जनसेवा शिविर में मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों को चाहिए कि उनके समक्ष आने वाले लोगों के परिवादों का त्वरित समाधान करें जिससे राहत मिल सके । सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने ,नामांतरण खुलवाने ,रास्ता खुलवाने ,पेंशन सत्यापन ,आदि के कुल 74 परिवाद प्रस्तुत किए गए । जिनमें से 13 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । शिविर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ,कार्यकारी उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार अलीगढ़ सुश्री काजल मीणा , तहसीलदार उनियारा प्रवीण शर्मा , विकास अधिकारी पंचायत समिति उनियारा शंकर लाल, सीडीपीओ उनियारा गरिमा शर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति उनियारा मदनलाल रेगर, प्रधान पंचायत समिति उनियारा फूल बाई मीणा, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी उनियारा डॉ गिरीश कटारिया आदि मौजूद थे l शिविर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यवाहक उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी ने वहां उपस्थित विभिन्न सरकारी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रस्तुत परिवादो का अविलंब निस्तारण करने के निर्देश दिए ।शिविर में बड़ी संख्या में आम लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे ।
विधायक का जताया आभार –

शिविर में घमला देवी पत्नी पोखर निवासी देवपुरा ग्राम पंचायत रानीपुरा ,बनवारी लाल पुत्र सुआलाल धोबी एवं रतन लाल पुत्र मांगीलाल रेगर दोनों निवासी अलीगढ़ को आवास योजना की दूसरी किश्त जारी होने के परिवाद पेश करने तथा मौके पर ही उनको द्वितीय किश्त जारी होने ,मथुरा लाल पुत्र जुवारी लाल मीणा निवासी ग्राम पंचायत बिलोता का सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मौके पर सत्यापन किए जाने तथा सुरेश पुत्र शंकर लाल माली को अपने पिता का मौके पर ही मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो जाने पर सभी परिवादियों ने शिविर में मौजूद क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया ।

- Advertisement -
Previous articleभगवान पार्श्वनाथ की जयंती मनाई गई
Next articleजयपुर में रविवार को आयोजित होगा ‘मन तड़पत हरि दर्शन को
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here