राजसमंद में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, सुरक्षित राजमार्गों पर दिया गया जोर

0
14
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

राजसमंद, गौतम शर्मा। राजसमंद में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “सेफ्टी वर्कशॉप फॉर सेफर हाईवेज” का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला श्रीनाथजी उदयपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड एवं भीलवाड़ा-राजसमंद टोलवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजसमंद पुलिस के संयुक्त सहयोग से आयोजित की गई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन में यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, उप पुलिस अधीक्षक शिप्रा राजावत, जिला परिवहन अधिकारी राघव शर्मा तथा प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमितेन्दु शेखर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने सड़क सुरक्षा नियमों की पालना, दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अमितेन्दु शेखर ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली ब्रेन इंजरी, प्राथमिक उपचार और “गोल्डन ऑवर” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर उपचार मिलने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

कार्यशाला में लगभग 80 पुलिसकर्मियों एवं 50 कंपनी कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त राजमार्गों के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

सड़क सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह कार्यशाला एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसे क्षेत्र में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here