राजीव शर्मा की सक्रियता से हिण्डौन रोडवेज डिपो को करौली शिफ्ट करने के पुराने आदेश हुए रद्द

0
261
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डा. राजीव शर्मा ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री डा. प्रेमचंद वैरवा व एमडी से की थी फोन पर बात

जयपुर। शुक्रवार को हिण्डौन रोडवेज डिपो को करौली शिफ्ट करने के आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद भाजपा वरिष्ठ नेता और हिण्डौन जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक डा. राजीव शर्मा सांगानेर की तुरंत सक्रियता और इस मामले में उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा व एमडी से फोन पर बात करने के लगभग एक घंटे बाद ही विभाग ने अपने पुराने आदेश रद्द कर दिए। जिसके बाद हिण्डौन शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और डॉ राजीव शर्मा को जनता ने आभार व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा ने जारी किये आदेश

गौरतलब है कि बारिश में हिंडौन रोडवेज डिपो आगार कार्यालय को जर्जर होने का हवाला देते हुए करौली शिफ्ट करने के आला अफसर के आदेश मीडिया व सोशल मीडिया में वायरल हुए थे जिसके तुरंत बाद इस मामले में सूचना मिलते ही भाजपा वरिष्ठ नेता व हिण्डौन जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक डा राजीव शर्मा सांगानेर ने उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा व रोड़वेज निदेशक आईएएस पुरषोत्तम शर्मा से फोन पर बात की थी व प्रमुखता से अपनी बात को जनता की तरफ से रखा एवं डिपो को करौली स्थानांतरित नहीं किए जाने की बात की। जिस पर मंत्री व निदेशक ने मामले को दिखवाने और सकारात्मक आश्वासन दिया और सिर्फ कुछ घंटे के अंदर पुराने आदेश विभाग ने रद्द कर दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here