राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

0
209
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली, हिंडौन सिटी। (नवीन शर्मा) राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा हिंडौन सिटी की ओर से रविवार को शहर के लक्ष्मी पैलेस में बैठक की गई। इस दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारियां दी गई। साथ ही 17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली के बारे में भी चर्चा की गई। दिनेश चन्द सैनी ने बताया कि एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने जिला प्रभारी भरतपुर संभाग प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार सैनी, दीप प्रजलन कर बैठक को किया शुभारंभ में राजस्थान में भजन लाल सरकार के एक साल को बेमिसाल बताया। कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प हो विकसित भारत बनाने का ना खाऊंगा ना खाने दूंगा तब हम देख रहे हैं कि राजस्थान में राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट के साथ राजस्थान से शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री की ओर से ऊर्जा विभाग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में आदर्श 100 ग्राम बनाए जाने हैं, प्रत्येक ग्राम में दो मेगावाट की क्षमता तक के सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन किया जाएगा। हिंडौन सिटी में केवीएस विद्यालय भी केंद्र सरकार द्वारा दिया गया पाठ्यक्रम शुरू किए व जिला मुख्यालय पर स्थित महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के विषय शुरू किए जाने के आदेश जारी किए जा चुके है। 15 दिसंबर को भाजपा सरकार के 1 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को जयपुर में आएंगे। इस रैली में जिले से 8 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। प्रत्येक विधानसभा से लगभग 2 हजार कार्यकर्ताओं का पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सभी विभागों में नई भर्तियां की हैं। भरतपुर संभाग प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार सैनी,जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा,भाजपा जिला प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार सैनी, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव मौजूद रही इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र जाट नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी ,सूरोठ चरनसिंह सोलंकी, देवेंद्र कांदरोली देहात मंडल अध्यक्ष शिवगणेश जाट अल्पसंख्यक मोर्चा अल्लानूर पार्षद नरेंद्र जाटव,भगवान मुद्गल, उदय धाकड,पूर्व पार्षद सुनील शर्मा,अरविन्द गुप्ता, मिर्ची धाकड,रामेश्वर धाकड,गजेन्द्र सोलंकी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विमला शुक्ला ज्योति सहारिया सतपाल ड़ागुर,भूरा रीझवास,गोपाल लांगरा, दिलीप गुप्ता,गणेश कोली महामंत्री ईश्वर सिंह बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 दिसंबर को जयपुर में आगमन को लेकर भी चर्चा की गई। हिंडौन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

- Advertisement -
Previous articleदेसूरी की नाल में रुकेगा हादसों का सिलसिला
Next articleछात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here