राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई

0
306
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

“अपने हक और अधिकार के लिए जमीनी संघर्ष ही यूनियन का अस्तित्व सुनिश्चित करता है” – सी.वी. राजेश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री

जयपुर,। (आर एन सांवरिया)
भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डाबी ने की, जिसमें उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के संगठन मंत्री सी.वी. राजेश, असंगठित क्षेत्र के अखिल भारतीय सह-प्रभारी जयंतीलाल, तथा प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की रीति-नीति, गतिविधियों, कार्यकर्ता प्रवास, नियमित बैठकों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बीएमएस की स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित आयोजनों पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने जानकारी दी कि राजस्थान में देशभर में सर्वाधिक 45 नई यूनियनों का पंजीकरण हुआ है, जो संगठन की सशक्त उपस्थिति का प्रमाण है।

स्थापना दिवस – 23 जुलाई 2025 को राजस्थान के 4 लाख घरों पर “मेरा घर बीएमएस घर” अभियान के अंतर्गत बीएमएस के ध्वज लगाए जाएंगे।

इंदिरा गांधी स्टेडियम, दिल्ली में बीएमएस 70 के समापन कार्यक्रम में परम पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजस्थान से 2000 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

आगामी प्रमुख कार्यक्रम –
दिसंबर माह में जयपुर में “हुंकार रैली” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1 लाख कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित है। यह रैली राज्य सरकार की श्रमिक-विरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित की जाएगी।

13-14 सितंबर को खाटूश्यामजी में महिला अभ्यास वर्ग एवं प्रदेशभर में संभागवार युवा अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

जुलाई माह में जिलावार “परिचय वर्गों” के माध्यम से संगठन विस्तार का कार्य किया जाएगा।


समापन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी.वी. राजेश ने कहा,

> “आज के चुनौतीपूर्ण वातावरण में श्रमिकों को एकजुट रहकर राष्ट्र और उद्योग हित में कार्य करना होगा। अपने हक और अधिकार के लिए जमीन पर संघर्ष करने से ही यूनियन का अस्तित्व टिकता है।”
अंत में प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डाबी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
जयपुर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक की सफलता हेतु किए गए प्रबंधों के लिए कैलाश जी शर्मा, जिला अध्यक्ष रणजीत गुर्जर, जिला मंत्री महेन्द्र सैनी, राष्ट्रीय पदाधिकारी मालीराम स्वामी, फेडरेशन प्रतिनिधि हेमशंकर कुमावत एवं जिला मीडिया प्रभारी अक्षय कुमार को साधुवाद ज्ञापित किया गया।

- Advertisement -
Previous articleसरकारी योजना में बच्चों को मिला आवासीय-पट्टा
Next articleमोहर्रम का निकला जुलूस
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here