*निजी चिकित्सालयों द्वारा कर्मचारियों के लिए RGHS बंद करने मनमाने फैसले पर सरकार करें कार्यवाही*- कर्मचारी महासंघ
*साठ लाख से अधिक कर्मचारीयों के परिवारवालेऺ होंगे प्रभावित*
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। निजी चिकित्सालयों द्वारा राज्य के विभिन्न समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना प्रेषित की गई है कि 15 जुलाई 2025 से RGHS कैशलैस सुविधा को बंद किया जाएगा,। यह निजी चिकित्सालय द्वारा स्वयं लिया गया फैसला है, इससे 60 लाख कर्मचारी तथा पेंशनर सहित परिवारजन प्रभावित होंगे।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के *प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर मांग की है कि RGHS कैशलैस सुविधा बहाल रहनी चाहिए तथा निजी चिकित्सालयों तथा दवा विक्रेताओं द्वारा किए गए घोटाले करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए, उन्हें RGHS के पैनल से निकलना कार्रवाई की श्रेणी में नहीं आता है ,ऐसे दवा विक्रेताओं तथा निजी हॉस्पिटलों के लाइसेंस रद्द किए जाने चाहिए तभी फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।*
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर चिकित्सालयों से RGHS कैशलैस योजना बंद कि जाती है तो कर्मचारी एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे, क्योंकि यह कर्मचारी एवं उनके परिवार के स्वास्थ्य संबंधी मामला है।
महासंघ सरकार से मांग करता है कि सरकार कर्मचारी हितों में शीघ्र प्रसंज्ञान ले और उचित कार्रवाई कर कैशलैस सुविधा बहाल करवा कर कर्मचारी के हितों का संरक्षण करें।
