पिकअप मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक कि मृत्यु

0
187
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उनियारा गुलाबपुरा हाइवे पर बीते मंगलवार रात को पिकअप एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई ।जानकारी के अनुसार लोडक्या ( 52 ) पुत्र गंगाधर जाति मीणा निवासी भाट का नाडा थाना उनियारा मंगलवार रात को करीब साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनियारा से अपने गांव जा रहा था कि नेशनल हाईवे नम्बर 148 D पर स्थित उनियारा तिराहे के पास पिकअप एवं मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया ।पुलिस को सूचना मिलने पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनियारा पहुंचाया गया ।लेकिन घायल की हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टोंक जिला मुख्यालय के लिए रैफर कर दिया गया ।जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।पुलिस ने रात को शव मोर्चरी में रखवा बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया ।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।बताया जाता है कि पिकअप की भिड़ंत में मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here