परशुराम जयंती पर नागौर में रक्तदान शिविर, 21 यूनिट रक्त संग्रहित

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। परशुराम जयंती के अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं श्री महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय नागौर के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के स्थापना दिवस पर शनिवार को रामबाग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसमें महर्षि जनार्दन गिरी जी, माँ सरस्वती एवं ओम चित्र के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

21 यूनिट रक्त संग्रहित

शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान कई युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

‍ महिलाओं की भी भागीदारी

इस शिविर में रेखा बोड़ा और कुसुम टाक सहित दो महिलाओं ने भी रक्तदान कर प्रेरणादायक पहल की।

चिकित्सा टीम रही मौजूद

रक्त संग्रहण कार्य राजकीय रक्त केंद्र की टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. नरेंद्र दाधीच, धर्मवीर सिंह, सुमन डोगीवाल, राजपाल सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा, दिनेश भाटी एवं चंद्र मोहन शामिल रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here