पांचना बांध विवाद के लिए गहलोत स्वयं अपराधी :— मदन राठौड़

0
12
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पांचना बांध विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने कार्यकाल में इस लंबे समय से लंबित विवाद के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, वे आज सवाल उठा रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय पांचना बांध से जुड़े मुद्दे का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने इस दिशा में कोई प्रभावी पहल नहीं की और अब केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री रहते हुए इस समस्या का समाधान क्यों नहीं कर सके, यह सवाल आज भी जनता पूछ रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने समय में कुछ नहीं कर पाए, वे अब दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि भजनलाल सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सरकार संबंधित पक्षों से निरंतर संवाद कर रही है और सहमति व प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से स्थायी एवं न्यायसंगत समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीतिक बयानबाजी के बजाय समाधान-उन्मुख प्रयासों की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार जवाबदेही, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि मानते हुए इस विवाद के सकारात्मक समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here