लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बाड़ी- धौलपुर से वीरेंद्र रावत
बाड़ी- धौलपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खानपुर बाड़ी धौलपुर द्वारा “वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान” के तहत शहर में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ों पौधे रोपे गए, जिनमें इस अवसर पर कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि जल स्रोतों की स्वच्छता और भूजल स्तर को बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने नागरिकों से पौधों की देखभाल और जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदों और गणमान्य व्यक्तियों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। यह पहल राजस्थान सरकार के 5 से 20 जून तक चलने वाले “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का हिस्सा है, जिसके तहत जलाशयों की सफाई और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।


















































