Home latest अच्छी बरसात की कामना से गंगधार, चौमहला और कुंडला कस्बे रहे बंद,...

अच्छी बरसात की कामना से गंगधार, चौमहला और कुंडला कस्बे रहे बंद, उज्जैनी मनाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगधार (झालावाड़)। क्षेत्र में अच्छी बरसात की कामना को लेकर रविवार को गंगधार, चौमहला और कुंडला कस्बों में परंपरागत उज्जैनी उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान तीनों कस्बों के बाजार पूर्णतः बंद रहे।

जंगल में बनाया भोजन, कीर्तन-भजन और प्रार्थना

कस्बेवासियों ने गांव से बाहर जंगल में सामूहिक रूप से भोजन बनाया, भगवान को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में बरसात के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। शाम को नगर के मुख्य झंडा चौक पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पूजा-पाठ और जलाभिषेक

चौमहला कस्बे के नर्वेश्वर महादेव मंदिर में ग्राम पंचायत के प्रशासक, गांव पंडित, गांव पटेल और कुम्हार समाज के लोगों ने जलाभिषेक कर वर्षा की कामना की। इसी प्रकार अन्य मंदिरों में भी पूजा-पाठ का क्रम दिनभर चलता रहा।

दुआ और जुलूस

दाऊदी बोहरा समाज की ओर से जुलूस निकाला गया, वहीं मस्जिदों में पानी की दुआ की गई। अंजुमन कमेटी ने नमाज के दौरान पानी और कस्बे में अमन-चैन के लिए विशेष दुआ मांगी।

किसानों और व्यापारियों में चिंता

तहसील गंगधार क्षेत्र में इस वर्ष अब तक अपेक्षित बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसान, व्यापारी और आमजन बरसात के अभाव से चिंतित हैं। ग्रामीण मान्यता है कि उज्जैनी मनाने से इंद्रदेव प्रसन्न होकर अच्छी बरसात करते हैं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version