पेंथर ने गाय के बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

0
223
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा की रिपोर्ट

उपरली देवली गांव में पेंथर ने5फिट ऊची दीवार फांद बाड़े में कूदा, गाय के बछड़े का किया शिकार ।

राजसमंद। जिले की कुंवारिया थाना क्षेत्र के ऊपरली देवली गांव में बीती रात्रि को पैंथर ने 5फिट ऊची दीवार कूद बाड़े में घुसकर गाय के बछड़े का शिकार कर दिया, ऐसे में ग्रामीणों में दहश्त का माहौल हो गया।   गांव के किशन लाल कुमावत ने बताया कि पैंथर ने रात्रि को 5 फीट ऊंची दीवार कूद बाड़े में घुसा और गाय के बछड़े का शिकार कर लिया है सवेरे दूध निकालने गए परिजनों को पता चला जिससे वह डर गए ऐसे में ग्रामीणों को सूचना दी गई मौके पर ग्रामीण पहुंचे हैं और इसकी सूचना वन विभाग को की गई है, वन विभाग से पेंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इस दौरान छोगालाल,भंवरलाल, रामलाल मांगीलाल ,गणेश लाल आदि कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here