लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा आयोजन
पादूकलां – हिंदू धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति एवं पादूकलां मंडल के तत्वावधान में 2 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होने की संभावना है। आयोजन की शुरुआत सुबह 10:15 बजे चारभुजा मंदिर से शोभायात्रा के साथ होगी, जबकि मुख्य सम्मेलन दोपहर 12:15 बजे मेवड़ा रोड, पादूकलां में आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में परम पूज्य संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा, जिनमें पीर योगी महंत नारायणनाथजी महाराज, पीर योगी महंत लक्ष्मणनाथजी महाराज, महंत पांचारामजी महाराज और महंत योगी पर्वतनाथजी महाराज शामिल रहेंगे।
आयोजन में शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटक, संत प्रवचन, भारत माता की आरती और महिला सशक्तिकरण पर मातृशक्ति उद्बोधन जैसे कार्यक्रम होंगे। सम्मेलन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए राम प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।
आयोजन समिति ने नागरिकों से कलश यात्रा में भाग लेने, रैलियों में सहभागिता करने और अपने घरों तथा मोहल्लों को सजाने की अपील की है। इसके अलावा, सम्मेलन से पहले 7 दिवसीय प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया।
















































