नेत्रदान एवं देहदान के संकल्प के साथ जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज का शपथ ग्रहण समारोह

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

जोधपुर। शहर में जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का वर्ष 2026 का शपथ ग्रहण समारोह अनोखे और सामाजिक सरोकार से जुड़े संकल्पों के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सभी सदस्यों ने नेत्रदान एवं अंगदान के पोस्टर और फॉर्म के साथ मानव सेवा का संदेश दिया।

“अपनी आंखें दो, किसी को जीवन दो”, “मेरी देह, मेरा अंतिम योगदान” जैसे प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से कार्यक्रम में अंगदान और नेत्रदान के प्रति जागरूकता का विशेष प्रयास किया गया।

पास्ट प्रेसिडेंट निरुपा पटवा के नेतृत्व में इस वर्ष नेत्रदान एवं देहदान को मुख्य संकल्प के रूप में अपनाया गया। सभी 150 सदस्यों ने यह लक्ष्य रखा कि प्रत्येक सदस्य कम से कम 10 व्यक्तियों को प्रेरित कर फॉर्म भरवाए, जिससे लगभग 1500 लोगों तक नेत्रदान का संदेश पहुंचे।

शहर के एक निजी होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा तारा सोलंकी को अध्यक्ष, पूनम राठी को सचिव तथा चंद्रा जैन को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही उपाध्यक्ष (इंटरनल) संतोष लूंकर, उपाध्यक्ष (एक्सटर्नल) जया जैन सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यों का भी संकल्प लिया गया, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, ट्रैफिक जागरूकता, वृक्षारोपण, थैलेसीमिया सहायता, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय सहयोग, रक्तदान, सेल्फ डिफेंस, प्लास्टिक मुक्त अभियान, बालिकाओं के सशक्तिकरण सहित अनेक गतिविधियां शामिल रहीं।

ग्रुप द्वारा सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कई जनहित कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें बाल संरक्षण इकाई के साथ नशा रोकथाम अभियान, वन विभाग के साथ वृक्षारोपण, तथा झुग्गी बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख हैं।

समारोह में नेत्रदान एवं देहदान फॉर्म भरने वाले सदस्यों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं, हाउजी और तम्बोला गेम्स का भी आयोजन हुआ, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा। संचालन मानसी तोमर एवं अंकित पंडित ने किया।

इस अवसर पर सेंट्रल कमेटी, स्पेशल कमेटी एवं फेडरेशन के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here