नयाखेड़ा में महिला आत्मरक्षा शिविर आयोजित 

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगधार, झालावाड़। झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में पुलिस प्रशासन की ओर से महिला आत्मरक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

शिविर में एएसआई मगनलाल, महिला आरक्षक ममता (351) एवं आरक्षक नारायण सिंह (1068) ने महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों, बालश्रम और महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने गंगधार थाना पुलिस और प्रशासन की इस जागरूकता पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here