नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर आशीष राठी गिरफ्तार

0
85
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर आशीष राठी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 23 पीएस के पास से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद किए, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रायसिंहनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष राठी क्षेत्र का कुख्यात नशा तस्कर है और उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और वह इस मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिलेगी। साथ ही पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Previous articleनशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर आशीष राठी गिरफ्तार
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here