नागौर में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा का आगमन 

0
11
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा का नागौर आगमन हुआ। इस दौरान विप्र फाउंडेशन नागौर के युवा जिला अध्यक्ष प्रतीक पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवास के दौरान संगठनात्मक मुद्दों एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ब्राह्मण समाज को नागौर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर राजगढ़ (चूरू) से पधारे रामविलास कांदरान, युवराज एवं मुकेश रामपुरा का विप्र फाउंडेशन नागौर इकाई द्वारा माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान विप्र समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रामेश्वर सारस्वत, कृष्ण कुमार आसोपा, शुभम सिखवाल, शिवप्रसाद गौड़, बजरंगलाल शर्मा, पवन सारस्वत, श्याम सुंदर जोशी, प्रतीक पारीक, नवरतन एवं गौरव पारीक शामिल रहे।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और समाज के उत्थान को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here