लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
“आओ बहन चुगली करें” बैनर तले महिलाओं ने रंगों और फूलों से खेली होली
नागौर | (प्रदीप कुमार डागा) फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ ही नागौर में फागोत्सव की रंगत छा गई है। महेश्वरी पंचायत न्यात की पोल में नीलू खडलोया के निर्देशन में “आओ बहन चुगली करें” बैनर तले भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने श्रीकृष्ण के बालस्वरूप के साथ रंगों और फूलों से होली खेलते हुए फाल्गुनी गीतों की मधुर प्रस्तुतियां दीं।
दोपहर से शुरू हुआ यह आयोजन शाम सात बजे तक उत्साह और उमंग के साथ चलता रहा। महिलाओं ने “जुल्म कर डारियों सितम कर डारियों”, “मोपे रंग डार गयो नंदलाल”, “रंग मत डारे रे सावरियां मेरो गुजर मार है”, “मेरो गम गयो बाजूबंद”, “होली में उड़े रे गुलाल” और “आज बिरज में होरी रे रसिया” जैसे पारंपरिक फाल्गुनी गीतों पर सामूहिक गायन व नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
आकर्षक झांकियां बनीं केंद्र आकर्षण
कार्यक्रम में बच्चों और युवतियों द्वारा प्रस्तुत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में श्याम बाबा, भोलेनाथ, काली माँ, कृष्ण–राधा तथा अर्धनारीश्वर की मनोहारी झलकियां शामिल थीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
चंग की थाप पर डांडिया का धमाल
चैनार से महावीर गहलोत के निर्देशन में चंग की थाप पर होली गीतों के साथ डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने उत्साहपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
डांडिया नृत्य में कानाराम टाक, देवकिशन सोलंकी, मेघराज कच्छावा, देव टाक, मुकेश टाक, रवि टाक, आरती गहलोत, कुमकुम सांखला, सपना पंवार, भगवती सांखला, सोनू गहलोत, राहुल गहलोत, ममता सांखला और महावीर गहलोत सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता परिणाम
फागोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. किरण सारड़ा, नम्रता माहेश्वरी और स्वाति शामिल रहीं।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
-
प्रथम स्थान: श्रीनाथजी – ऐश्वर्या बोरा
-
द्वितीय स्थान: खाटू श्याम जी – अंजलि सारडा शर्मा, रिद्धि चांडक, सुमित्रा व्यास, सुमन मनिहार
-
तृतीय स्थान: अर्धनारीश्वर – प्रेक्षा अटल
कार्यक्रम में मीनाक्षी गोस्वामी, कशिश गोस्वामी, पिंकी, रश्मि, रेनु सोनी, निशा सोनी, विनीता सेन, रामा सोनी, ऋषिका सोनी, संगीता, रेखा सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुराधा बंग, मंजू तापड़िया, मंजू मांधना और पूनम लड्ढा का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन के प्रायोजक महेन्द्र कुमार कोचर, प्रवीण सोलंकी, ओम प्रकाश सेन, टीकम चंद भाटी, सीमा सोलंकी, सीमा सेन और चंदा देवी कोचर रहे।
फाल्गुन की शुरुआत के साथ नागौर में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा लगातार फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे शहर में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।


















































