लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विभिन्न विषयों पर हुई परिचर्चा
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, नागौर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के नागौर प्रवास के दौरान उनका भावभीना स्वागत किया गया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक जांगीर खान ने बताया कि इस अवसर पर मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता साहिद फारुकी, असलम साईं, अकबर खान, हुमायूं खान, मोहम्मद उजैर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने इंद्रेश कुमार के साथ विभिन्न सामाजिक, वैचारिक और समसामयिक विषयों पर परिचर्चा की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इंद्रेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक कार्यों के बारे में जानकारी ली और उन्हें मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक संवाद और विचार-विमर्श पर विशेष जोर रहा।













































