मुस्कान फाउंडेशन ने सात साल होने की जताई खुशी

0
205
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौ सेवा हेतु जल व भोजन पात्र एवं पक्षी परिंडे का किया निःशुल्क वितरण

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) मुस्कान फाउंडेशन के सात साल होने की खुशी में नगर निगम के काइन हाउस (सीताराम गौशाला) जो कि मुस्कान फाउंडेशन द्वारा गोद ली गई है में ’’प्रयत्नों से परिवर्तन’’ के सेवा कार्यों के अंतर्गत आज गौ माताओं के लिए 101 जल पात्र, 101 भोजन पात्र तथा 200 पक्षियों के परिंडो का निःशुल्क वितरण किया गया। संस्था के दीपक मेहता ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी हंसराम ने श्रीकृष्णजी की आरती के साथ की। संस्था के अमित वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पेड़ लगाये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने ट्री एम्बुलेंस की शुरुआत की जिससे सार्वजनिक जगहों में लगे हुए पेड़ो को पानी पिलाया जाएगा एवं पशु जल सेवा हो सकेगी।

- Advertisement -
Previous articleपूर्व मंत्री महेश जोशी को ईडी ने किया गिरफ्तार
Next articleबजट 2025-26 की समीक्षा बैठक
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here