- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन गुरुवार को मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर से गढ़ गणेश तक निकाली जाने वाली पारंपरिक शोभायात्रा में भाग लिया।
प्रदेश की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा के दौरान चित्रस्वरूप भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इससे पहले उन्होंने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए।
श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात
मंदिर परिसर में महंत कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- Advertisement -














































