माउण्ट आबू में 65 वां केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर संपन्न

0
133
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही के प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने प्रधानमंत्री के प्रयासों का सम्मान किया

सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट..

माउण्ट आबू। में चल रहे 65वें केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात विभाग मंत्री के.के. विश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की।…मंत्री बिश्नोई नें अपने सम्बोधन में कहा कि इस शिविर के माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई दिशा और सशक्त मंच प्राप्त हुआ है। अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से परिपूर्ण इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे और उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी।
उन्होंने माउंट आबू स्थित सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाक़ात कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकारों एवं स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अत्यंत प्रशंसनीय बताया।

माउंट आबू में खेल मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं से देश के युवाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को भी तराशने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के दौरान जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने भी मंच से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसी पहल से अब गांवों के युवा भी अपने हुनर को देश के सामने रख पा रहे हैं। इस मौके पर सिरोही के पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, एसडीएम डॉ अंशु प्रिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

65वें केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम साबित हुआ है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here