मनरेगा सिस्टम फेल: मजदूरों की हाजिरी अटकी, भुगतान पर मंडराया संकट

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी। रियांबड़ी एवं मेड़ता विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में मनरेगा कार्य तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ गए हैं। लगातार सर्वर डाउन रहने और एनएमएमएस (NMMS) ऐप बंद होने से सैकड़ों श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है, जिससे मजदूरी भुगतान पर संकट गहरा गया है।

भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से कार्यस्थलों पर पहुंचे मजदूर घंटों तक इंतजार करने को मजबूर हैं। हाजिरी अपलोड नहीं होने के कारण श्रमिकों में मजदूरी भुगतान अटकने की आशंका बढ़ गई है, जिससे उनमें चिंता और नाराजगी का माहौल है।

मनरेगा मेट नरसाराम गोरा और सोहनलाल पंचारिया ने बताया कि तकनीकी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। लगातार आ रही दिक्कतों के कारण मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहे हैं और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना मजबूरी बन गया है। तकनीकी गड़बड़ी के चलते श्रमिकों की रोजी-रोटी पर असर पड़ने लगा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर मजदूरों की हाजिरी नियमित करने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here