मकान गिरने पर पीड़ित परिवार को पीएम आवास, 51 हजार रुपए नगद सहायता

0
543
- Advertisement -

 

– तहसीलदार कोमल यादव और पार्षद महेंद्र सुल्तानियां पहुंचे मौके पर
— गंभीर घायल बालिका का जयपुर एसएमएस में उपचार जारी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत ब्यूरो चीफ
किशनगढ़ रेनवाल। शहर में वार्ड नंबर 33 के हाथीपुरा गांव में बरसात के दौर में एक मकान की पट्टियां गिरने से पीड़ित परिवार के बारे में सूचना के बाद रेनवाल तहसीलदार कोमल यादव मौके पर पहुंची। तहसीलदार कोमल यादव ने उन्हें पीएम आवास योजना में लाभ देने की घोषणा की है। वहीं पार्षद महेंद्र सुल्तानियां की अगुवाई में 51 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर तात्कालिक सहायता पहुंचाई गई। उधर, हादसे में घायल बालिका हर्षिता कंवर का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ईलाज चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे कस्बे के वार्ड नंबर 33 में हाथीपुरा गांव के शिवदत्त सिंह बारहट के घर की पट्टियां अचानक भरभराकर गिर गई। इससे मकान के नीचे सो रही 16 वर्षीय बालिका हर्षिता कंवर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ईलाज चल रहा है। दो अन्य बच्चे और उनकी मां जागकर अपने दैनिक कार्यों में लगे हुए थे, और पिता रात की ड्यूटी पर थे। इसलिए वे इस हादसे में बच गए।
घायल बालिका के सेना में कार्यरत ताऊ शिंभू सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे के वक्त दो अन्य बच्चे ( विनीता कंवर और परमवीर सिंह ) स्कूल जाने की तैयारी के तहत अपने रोजाना के कार्यों में लगे थे। और उनकी मां विमला कंवर घर का काम कर रही थी। वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here